{"_id":"5f2aef9d8ebc3e3ced20047a","slug":"accident-mainpuri-news-agr453559051","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग फेल होने के बाद रोडवेज बस सड़क से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेयरिंग फेल होने के बाद रोडवेज बस सड़क से उतरी
विज्ञापन
05एमएनपी-49-भोगांव में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी रोडवेज बस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। कानपुर जा रही एक रोडवेज बस बुधवार की सुबह स्टेयरिंग फेल होने के बाद सड़क के नीचे उतर गई। बस के आगे का हिस्सा गड्ढे में चला गया। हादसे में दस यात्रियों को मामूली चोट आई। सभी को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
बुधवार की सुबह मैनपुरी बस स्टैंड से रोडवेज की एक बस करीब 30 सवारियां लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बस जब थानाक्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंची, तभी अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। जिसके चलते चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के नीचे गड्ढे में उतर गई। बस में सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद सीओ प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बस में मौजूद करीब 10 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी यात्रियों को पुलिस ने दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया।
हो सकता था बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने के बाद बस लहराती हुई सड़क से नीचे उतर गई थी। इस दौरान बस के अगले पहिए गड्ढे में चले गए। वहीं बस में ब्रेक लगने की वजह से बस उसी स्थान पर रुक गई। बस जरा भी आगे बढ़ जाती तो पलट सकती थी। यदि ऐसा होता तो निश्चित तौर पर हादसा बड़ा हो सकता था।