{"_id":"5f1b15d98ebc3e9faa1e7f05","slug":"accident-kasganj-news-agr451890762","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के दरियावगंज थाना गांव में बृहस्पतिवार देर शाम बाइक की टक्कर से तीन महिलाएं घायल हों गईं। इनमें से एक की मौत हो गई दो का अभी उपचार चल रहा है। टक्कर मारकर भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
थाना गांव निवासी उर्मिला(45) पत्नी श्रीप्रसाद, अनीता (38) पत्नी रामनिवासी, सरिता(35) पत्नी खेमकरण देर शाम कहीं जा रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने तीनों को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गईं। ग्रामीणों ने बाइक सवार विमल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली भर्ती करवाया गया।
जहां देर रात उर्मिला ने दम तोड़ दिया है। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। अन्य दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। तीनों महिलाएं देर शाम घर के समीप ही सड़क किनारे से गुजर रहीं थीं। उसी दौरान हादसा हुआ। बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है।