फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

पापा हम लोग आ रहे हैं, कहीं फंसे तो बुलाने का इंतजाम रखना

Sat, 18 Apr 2020 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
accident
कासगंज के गांव नगला छत्ता में मृतक राजपाल के शोकाकुल परिजन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पापा लॉकडाउन के कारण यहां रहने और खाने में समस्या हो रही है। इसलिए गांव के हम सभी मजदूर टमाटर लेकर एक कैंटर से घर आ रहे हैं। यदि रास्ते में रात में कहीं फंस गए तो इतनी व्यवस्था रखना कि हमे घर तक बुला लो। यह फोन राजपाल ने अपने पिता को किया था। इसी इंतजार में वह रात भर जाग भी रहे थे। रात में फोन आया जरूर लेकिन इसमें राजपाल की मौत की सूचना मिली। इससे पूरे परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्योंकि एक ही गांव के तीन युवकों की इस हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मजदूर राजपाल ने अपने पिता अनार सिंह को फोन कर बताया था कि पापा अपने गांव के सभी मजदूरों के साथ मैं भी आ रहा हूं। कैंटर मुरादाबाद जाएगा। अब रास्ते का नहीं पता कि किस रास्ते से कैंटर गुजरेगा, लेकिन जो रास्ता कासगंज के सबसे पास होगा हम वहीं उतर जाएंगे। वैसे तो प्रयास रहेगा कि सब लोग किसी न किसी तरह घर पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन

यदि फिर भी कहीं फंसे तो किसी ऐसे वाहन का इंतजाम रखना कि जो रात में फंसने पर घर बुला सकें। अनार सिंह मजदूरों के फोन के इंतजार में रात को जाग रहा था। करीब 12 बजे अनार सिंह के छोटे बेटे ठाकुरदास व अन्य मजदूरों ने गांव में फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अनार सिंह ने समझा कि शायद यह लोग कहीं फंस गए हैं, लेकिन जब छोटे बेटे ने भाई और अन्य दो मजदूरों की मौत का संदेश सुनाया तो उसके बाद तो पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। तीनों परिवारों में चीखपुकार मच गई।
जून में होनी थी राजपाल की शादी
मजदूर राजपाल के पिता अनार सिंह ने बताया कि जलेसर से राजपाल की शादी तय हो गई थी। जून महीने में शादी करने की तैयारी थी। अब तो सारे अरमान रखे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed