फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

हादसे में टेंपो सवार युवक की मौत

Sat, 22 Jun 2019 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident
कासगंज। हजारा नहर के पास टेंपो ने चलती हुई बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक की टक्कर लगने से टेंपो में बाहर की ओर बैठा युवक टेंपो से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन

गौतम (30) पुत्र देवदयाल निवासी हरदोई पाली जनपद अलीगढ़ अपनी पत्नी गुंजन के साथ बहन रानी को दवा दिलाने कासगंज आया हुआ था। वह दवा दिलाने के बाद टेंपो से वापस अपने गांव जा रहा था। टेंपो में पर्याप्त स्थान न होने के कारण वह ठीक से बैठ नहीं पा रहा था और उसके शरीर का कुछ हिस्सा टेंपो से बाहर निकला हुआ था। हजार नहर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक को टेंपो चालक ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन बाइक चपेट में आ गई। बाइक की टक्कर टेंपो में बैठे गौतम को लगी और गौतम टेंपो से गिर गया और गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं टेंपो चालक संतोष पुत्र गोपीचंद्र निवासी हरदोई भी घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अनियंत्रित बोलेरो पलटी, दो गंभीर घायल, रेफर
कासगंज। सोरों क्षेत्र के चिलकुनिया के समीप अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। इससे उसमें एक महिला सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। आशा (40) पत्नी राजपाल, कुंवरपाल (59) पुत्र होतीलाल निवासी निवासी खैरपुर थाना सोरों बोलेरो से अपने गांव खैरपुर जा रहे थे। चिलकुनिया पुलिया के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार आशा और कुंवरपाल गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में चार घायल, दो रेफर
कासगंज। अलग अलग हुए दो सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। रवि (22) पुत्र मनोज निवासी नगला पलटू सोरों एवं दिनेश (20) पुत्र सोनपाल निवासी दौकेली सिकंद्राराऊ की बाइकें नगला पलटू के समीप आपस में टकरा गईं। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना कुरामई के समीप हुई। बोलेरो ने दो बाइक सवार महेश (55) पुत्र रामस्वरूप, गंगाराम (32) पुत्र दुलकिया निवासी फरीदपुर मारहरा, कुरामई के पास टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed