{"_id":"5f3ce3c48ebc3e4ad71242d2","slug":"accident-in-up-four-died-in-high-speed-truck-overturning-at-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः तेज रफ्तार ट्रक पलटने से चार की मौत, एटा में हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः तेज रफ्तार ट्रक पलटने से चार की मौत, एटा में हुआ दर्दनाक हादसा
Wed, 19 Aug 2020 02:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:03 PM IST
सार
बच्चे की मां हुई घायल, सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे सभी लोग, राहत व बचाव कार्य में जुटी पुलिस ने जेसीबी से शवों को निकाला
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिसटीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बुधवार को बड़ा हादसा घटित हो गया। कस्बा मलावन स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे कानपुर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में मक्का भरी हुई थी, ट्रक पलटने के साथ ही गिरे बोरों के नीचे दो महिलाएं, एक किशोरी और दो वर्षीय मासूम की दबकर मौत हो गई, जबकि मासूम की मां घायल हुई है। चालक परिचालक फरार हैं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने बताया है कि ट्रक कानपुर की ओर से आ रहा था। तभी अचानक पेट्रोल पंप के पास लगे बैरियर के निकट बायीं ओर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक जिस ओर पलटा वहां लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे।
ये भी पढ़ें- यूपीः फिल्मी अंदाज में बस हाइजैक करने वालों ने यात्रियों को खिलाया खाना, किराया भी लौटाया
विज्ञापन
मक्का के बोरों के नीचे मायादेवी (65) पत्नी लेखराज सिंह, रामश्री (60) पत्नी अजब सिंह, अंश (2) पुत्र चंद्रशेखर निवासीगण नगला रामजीत थाना मलावन और अन्नू (16) पुत्र सतीश चंद्र गुप्ता निवासी दतौली थाना कुरावली जिला मैनपुरी दब गए।

हादसे के बाद थाना मलावन का पुलिस बल बचाव कार्य में जुट गया। जेबीसी मंगाकर ट्रक सीधा कराकर बोरों के नीचे दबे चार शवों को निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम विवेक मिश्रा, सीओ सकीट देवआनंद, सीओ सदर इरफान नासिर सहित अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस पहुंच गई।
हादसे की रिपोर्ट मृतका मायादेवी के नाती रिषीपाल पुत्र रविपाल निवासी नगला रामजीत की ओर से दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
हादसे की रिपोर्ट मृतका मायादेवी के नाती रिषीपाल पुत्र रविपाल निवासी नगला रामजीत की ओर से दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।