{"_id":"6037e41d8ebc3ee90d7e74d9","slug":"accident-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4821623151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
अवनीश का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव लखौरा के पास बुधवार की रात बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला कोठी शरीफपुर निवासी 18 वर्षीय अवनीश कुमार बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर दावत खाने के लिए गया था। उसके साथ गांव निवासी अंकित कुमार भी था। देर शाम करीब आठ बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव लखौरा के पास पहुंची।
तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए अंकित को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हाईस्कूल का छात्रा था युवक
सड़क हादसे में जान गवाने वाला 18 वर्षीय अवनीश कुमार कस्बा स्थित लल्लू सिंह इंटर कालेज में दसवीं का छात्र था। घायल अंकित भी अवनीश के साथ पढ़ रहा था।