फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident in mainpuri 7 injured

खड़े ट्रक से टकराई वैन, सात लोग घायल

Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident in mainpuri 7 injured
किशनी क्षेत्र में बरेली-ग्वालियर राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : MAINPURI
किशनी(मथुरा)। थाना क्षेत्र में बरेली-ग्वालियर राजमार्ग पर रविवार की देर शाम खड़े ट्रक से मारुति वैन टकरा गई। इस दौरान वैन में सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें चालक सहित तीन की हालत गंभीर है। घायलों को सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिगनी निवासी इबरार खां की बरात रविवार की शाम जिला इटावा के थाना अहिरवा कटरा के ग्राम नगला हरीराम से लौट रही थी। बरात में शामिल होकर कुछ लोग मारुति वैन से लौट रहे थे। वैन को कनही निवासी सिगनी चला रहा था।
विज्ञापन

जब वह वैन लेकर शाम साढ़े सात बजे बेवर-ग्वालियर राजमार्ग पर पॉलिटेक्निक के सामने पहुंचा तभी एक खड़े ट्रक से टकरा गई। लोगों की शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने घायलों को वैन से निकाला और उनको किशनी चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन में सवार आदिल और उसकी बहन आफरीन निवासी सिगनी, दिलशाद निवासी सिगनी, इरफान निवासी विरसिंहपुर थाना कुर्रा का डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। चालक कनही, आफरीन और दिलशाद की गंभीर हालत देख उनको सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed