{"_id":"61d427ad38800e15171d2b64","slug":"accident-in-jalesar-agra-youth-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी को लेने गया था ससुराल, आठ महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी को लेने गया था ससुराल, आठ महीने पहले हुई थी शादी
Tue, 04 Jan 2022 04:25 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Jan 2022 04:25 PM IST
सार
हादसा इतनी जबरदस्त था कि युवक काफी दूर तक घिसता गया और उसके कपड़ों में आग लग गई। राहगीरों ने आग बुझाई
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जनपद में जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुदाऊ के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह आगरा के राजा मंडी इलाके का रहने वाला था। राजामंडी निवासी मृतक गोविंद उर्फ राहुल (25) के रिश्तेदारों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उसकी ससुराल जलेसर कस्बा के मोहल्ला किला में है। दस दिन पहले उसकी पत्नी रिचा मायके आई थी। उसको बुलाने के लिए सोमवार शाम गोविंद बाइक से ससुराल के लिए निकला था। गांव गुदाऊ के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
आठ माह पहले हुई थी शादी
गोविंद के परिजनों ने बताया कि गोविंद की शादी आठ माह पूर्व जलेसर कस्बे के मोहल्ला किला निवासी प्रेमपाल की पुत्री से हुई थी। मौत की सूचना मिलने के बाद से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
टक्कर लगते ही कपड़ों में लगी आग
बाइक व ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक के कपड़ों में आग लग गई। अन्य रहागीरों ने आग को बुझाया।
आगरा में कोरोना वायरस: 23 नए मरीज मिलने से बढ़ी सक्रिय मरीजों की संख्या, तीन दिन में मिले इतने संक्रमित