फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Update Today 23 New Covid 19 Patients Found

आगरा के मेयर हुए कोरोना संक्रमित: एक परिवार के पांच सदस्यों सहित 23 लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि

Wed, 05 Jan 2022 12:42 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Jan 2022 12:42 AM IST
सार

आगरा में चौथे दिन भी कोरोना संक्रमितों की बड़ी संख्या सामने आई है। मंगलवार को मेयर नवीन जैन समेत 23 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले रविवार को आठ पर्यटकों सहित 33 नए संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन
Agra Corona Virus Update Today 23 New Covid 19 Patients Found
मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में मंगलवार को मेयर नवीन जैन, सिकंदरा निवासी एक परिवार के पांच सदस्यों सहित कोरोना के 23 नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में 4104 लोगों की जांच की गई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 113 हो गई है। सिकंदरा के अलावा बुंदू कटरा, दयालबाग, शाहगंज व आवास विकास कॉलोनी में नए मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि माल रोड स्थित एक परिवार के चार लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 9 व 14 साल के दो बच्चे हैं। शाहगंज निवासी 10 साल का बच्चा भी पॉजिटिव मिला है। सिकंदरा स्थित एक परिवार में पांच सदस्य संक्रमित हुए हैं। जिनमें तीन पुरुष व दो महिलाएं हैं। इनके अलावा बुंदू कटरा निवासी एक महिला में भी पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि सभी 23 नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। बुधवार को इनकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराई जाएगी। मंगलवार तक जिले में कुल 22.12 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 25889 मरीजों में से 25317 ठीक हो चुके हैं जबकि 458 की मौत हो चुकी है। जिले में 113 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक ने किया खुद को होम आईसोलेट
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय में महाराष्ट्र से लौटने के बाद कोरोना के लक्षण सामने आए हैं। खांसी, जुकाम की शिकायत पर सोमवार को उन्होंने कोरोना जांच कराई। एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन विधायक ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। 

विधायक योंगेद्र उपाध्याय ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए मंगलवार सुबह दोबारा सैंपल दिया है। बुधवार को रिपोर्ट आएगी। इससे पहले पिछले साल भी योंगेद्र उपाध्याय संक्रमित हो चुके हैं। दूसरी तरफ मेयर नवीन जैन ने संक्रमण की पुष्टि होने के बाद खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मेयर में संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। 

33 मरीजों के संपर्क में आए 458 लोग 
सोमवार को मिले 33 नए संक्रमितों की मंगलवार को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 458 लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। बुधवार को संपर्क में आए लोगों की जांच होगी। सीएमओ ने बताया कि एक संक्रमित के संपर्क वाले 10 से 15 लोगों की जांच की जा रही है। 

24 से 36 घंटे में पहुंच रहीं दवाइयां 
होम आईसोलेशन में मरीजों के पास स्वास्थ्य विभाग दवाई पहुंच रहा है। इनकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, सैंपलिंग व दवाई वितरण में 24 से 36 घंटे का समय लग रहा है। सीएमओ ने बताया कि 45 रैपिड रिस्पांस टीमें हैं जो कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व मेडिकल किट मरीजों के घर पहुंचाती हैं। 

नए संक्रमितों की निगरानी फिलहाल कंट्रोल रूम से फोन के जरिये हो रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से आरआरटी व सर्विलांस टीमों पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। जिसके कारण कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व दवाई पहुंचाने में समय लग रहा है। 

जीनोम सीक्वेसिंग को नहीं भेजे 56 मरीजों के सैंपल
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है, दूसरी तरफ जीनोम सीक्वेसिंग में लेटलतीफी हो रही है। शहर में 113 सक्रिय मरीज हैं। सोमवार को मिले 33 और मंगलवार को मिले 23 कुल 56 मरीजों में ओमिक्रॉन की जांच के लिए उनके सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नहीं भेजे गए हैं। 

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि दो दिन पूर्व मिले संक्रमितों सहित कुल 40 सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे हैं। पिछले दो दिन में मिले मरीजों के सैंपल बुधवार को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सैंपल पुणे भेजे जाते हैं। जांच रिपोर्ट आने में समय लगता है। शहर में एक तरफ कोरोना बढ़ रहा है, दूसरी तरफ जीनोम सीक्वेसिंग नहीं होने के कारण ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता नहीं चल पा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed