फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident in Agra youth dies due to car collision another injured

आगरा: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, घायल भाई को भर्ती कराकर लौट रहे थे घर

Sun, 03 Apr 2022 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 09:50 AM IST
सार

बाइक सवार युवक एसएन मेडिकल कॉलेज आए थे। यहां से रविवार तड़के दोनों बाइक से गांव वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में ये हादसा हो गया।

विज्ञापन
Accident in Agra youth dies due to car collision another injured
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा के अभयपुरा गांव में गोली लगने से घायल चचेरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा रविवार तड़के रकाबगंज क्षेत्र में नामनेर की पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

 
मलपुरा के थानाध्यक्ष अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि अभयपुरा निवासी पंकज उर्फ भोला शनिवार की रात बाड़े में सो रहा था। रात करीब एक बजे अज्ञात हमलावरों ने पंकज को गोली मार दी। इसके बाद बाड़े में आग भी लगा दी गई। लपटें उठती देख दौड़े गांववालों को पंकज घायल मिला। उसे गोली लगी थी। 

विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

इस पर परिवारीजन उसे इलाज के लिए लेकर आगरा आए। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद पंकज के ताऊ का लड़का करुआ उर्फ रोहताश (25) और पड़ोसी हनुमान दास बाइक से लौट रहे थे। रकाबगंज क्षेत्र में उनकी बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में करुआ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हनुमान दास ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में थाना मलपुरा में तैनात होमगार्ड भी घायल हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में गोली चलने की जानकारी मिली है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed