फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident happened 47 years ago remembered again plane crashed into Arabian Sea 213 people died

Ahmedabad Plane Crash: 47 साल पहले हुआ खौफनाक हादसा फिर याद आया, अरब सागर में गिरा था विमान; 213 की हुई थी मौत

Thu, 12 Jun 2025 11:04 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 11:04 PM IST
सार

वर्ष 1978 में नए साल के पहले ही दिन बंबई (अब मुंबई) एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमान ने ठीक इसी तरह से रनवे पर उड़ान भरी, पर टेक ऑफ होते ही चंद मिनटों में यह अरब सागर में गिर गया था, जिसमें 213 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
accident happened 47 years ago remembered again plane crashed into Arabian Sea 213 people died
अहमदाबाद प्लन क्रैश - फोटो : AdobeStock

विस्तार

अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के चंद सेकंड के बाद ही एयर इंडिया के विमान हादसे ने 47 साल पहले के खौफनाक मंजर की याद दिला दी। वर्ष 1978 में नए साल के पहले ही दिन बंबई (अब मुंबई) एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमान ने ठीक इसी तरह से रनवे पर उड़ान भरी, पर टेक ऑफ होते ही चंद मिनटों में यह अरब सागर में गिर गया था, जिसमें 213 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी। उस समय की यह सबसे बड़ी विमान दुर्घटना थी।

विज्ञापन

अमर उजाला आकाईव के पुराने पन्नों में एयर इंडिया विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का ब्योरा है। एयर इंडिया के बोइंग विमानों की बड़ी दुर्घटनाओं का सिलसिला वर्ष 1966 से शुरू हुआ। तब देश के महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की मृत्यु भी 24 जनवरी 1966 को एयर इंडिया के बोइंग 707 विमान हादसे में फ्रांस में हुई थी। इस हादसे में भाभा के साथ 117 यात्रियों की मृत्यु हुई थी। इस मामले में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बयान देना पड़ा था। इसके बाद देश में बड़ा हादसा एक जनवरी 1978 को बंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान के साथ हुआ जो अरब सागर में गिर गया। इसमें 213 यात्रियों की जान गई। देश में सबसे बड़ा विमान हादसा 12 नवंबर 1996 को चरखी दादरी में हुआ था, जब शाम 6:40 बजे सऊदी अरब का बोइंग 747 विमान और कजाखिस्तान का आईएल-76 आपस में टकरा गये। इसमें 349 यात्रियों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून का महीना विमानों पर भारी
वर्ष 1982 में 5 जून को बंबई एयरपोर्ट पर ही एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान अशोक दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 17 लोगों की मृत्यु हुई थी। 40 साल पहले जून के महीने में ही 23 जून 1985 को एयर इंडिया का बोइंग 747 विमान कनिष्क आयरलैंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 326 यात्रियों की अटलांटिक महासागर में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कनिष्क हादसे की जांच को लेकर भारत सरकार और कनाडा सरकार के बीच तनातनी भी रही थी। एयर इंडिया का यह तीसरा विमान हादसा जून के महीने में हुआ है। इस बार भी बोइंग विमान दुर्घटना का शिकार बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed