फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident at Yamuna Express Way Sleeper Bus Crash Tractor Trolley At Agra

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, ईंटों से भरी ट्रॉली से टकराई स्लीपर बस

Sun, 10 Nov 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accident at Yamuna Express Way Sleeper Bus Crash Tractor Trolley At Agra
यमुना एक्सप्रेसवे पर झरना नाले के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर झरना नाले के समीप दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दौरान बस ट्रॉली के ऊपर चढ़ गई इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में चालक और चार यात्री घायल हो गए। घायलों को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ayodhya Verdict: ताजनगरी ने दिया मोहब्बत का पैगाम, सुलहकुल के इस जज्बे को सलाम
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे दिल्ली से तीस सवारियों को लेकर नहार ट्रैवल्स की प्राइवेट स्लीपर बस गोरखपुर जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर झरना नाले के समीप बस छटीकरा मथुरा से सीमेंट की ईंट लोड कर सिरसागंज जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से सगे भाइयों की मौत

 

हादसा इतना भीषण था कि बस ट्रॉली पर चढ़ गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में बस चालक पप्पू निवासी हरियाणा सहित सवारी प्रियंका निवासी लखनऊ, स्वर्णिका निवासी लखनऊ, सुग्रीव निवासी जयपुर और संजीव मिश्रा निवासी गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गये।

ये भी पढ़ें: लापरवाही: घायल की जांघ में रह गई यह चीज, सरकारी ट्रामा सेंटर में लगा दिए घाव पर टांके

ट्रैक्टर में बैठे धीरज पुत्र राजेश, चालक पप्पू और ट्रैक्टर मालिक राजेश ट्रैक्टर की छतरी के नीचे दब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने एंबुलेंस से घायलों को आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। बाकी सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed