फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident At Agra Lucknow Express Way Bus Fall Into 15 Feet Deep Gorge 13 Passengers Injured

हादसा: लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर बस पलटकर 15 फुट गहरी खाई में गिरी, 13 सवारियां घायल

Sun, 30 May 2021 10:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 30 May 2021 10:04 AM IST
सार

फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही बस शनिवार की रात करीब 12 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में पलटने के बाद करीब 15 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Accident At Agra Lucknow Express Way Bus Fall Into 15 Feet Deep Gorge 13 Passengers Injured
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात हादसा घटित हो गया। फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही बस शनिवार की रात करीब 12 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में पलटने के बाद करीब 15 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 13 सवारियां घायल हो गईं। हादसा बस का एक्सल टूटने से हुआ बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बस में चालक, परिचालक समेत कुल 85 लोग सवार थे। ज्यादातर सवारियां फर्रुखाबाद और आसपास के जिले की ही थी। रात करीब 12 बजे जैसे ही बस डौकी क्षेत्र से गुजरी। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी के मुताबिक हादसे में महक (12) पुत्र लज्जाराम, अनिकेत (8) पुत्र लज्जाराम, गीता देवी (35) पत्नी लज्जाराम निवासी फर्रुखाबाद, अनीता देवी, बुलंदश्री, माधवी निवासी हरदोई समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा अन्य कई सवारियों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- जिलाधिकारी का आदेश: वेतन देने से पहले जमा करें कोरोना टीकाकरण का प्रमाण पत्र, शिक्षा विभाग में जारी हुआ निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed