फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

बेवर में गैस टैंकर पलट, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 03 Jul 2019 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
accident
बेवर में जीटी रोड पर पलटा गैस टैंकर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी-बेवर। नहर निरीक्षण भवन के सामने बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक गैस टैंकर मार्ग पर पलट गया। इस दौरान चालक कूदकर जान बचाई। इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। उधर, सूचना मिलने के बाद एसडीएम, सीओ और अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति को संभालते हुए दूसरे टैंकर की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी मिथलेश कुमार गुजरात के जाम नगर से 17.300 टन घरेलू गैस लेकर शाहजहांपुर जा रहा थे। बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र में नहर निरीक्षण भवन के पास अचानक टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया। कुछ ही देर में एसडीएम पीसी आर्य, सीओ प्रयांक जैन, सीएफओ मनु शर्मा पुलिसबल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

जांच के दौरान गैस का रिसाव न होने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मार्ग के दोनों ओर वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए रोक दिया गया। एसडीएम ने बताया कि शाहजहांपुर गैस प्लांट के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। वहां से इंजीनियर टीम आने के बाद टैंकर की गैस पलटने क काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष घिरोर क्षेत्र में भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन पर एक गैस का टैंकर पलट गया था। टैंकर पलटने के दौरान वाल्व टूटने से गैस रिसाव शुरू हो गया था। इसके बाद आवागमन रोकने के साथ ही एक किलोमीटर क्षेत्र खाली कराया गया था। गैस का रिसाव इतना तेज था कि सड़क पर एक फीट ऊंची गैस की परत जम गई थी। हालांकि बाद में स्थानीय बढ़ई के मदद से लकड़ी के खूंटे लगाकर गैस का रिसाव रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed