फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AC will leave bad effect on your health Rise in Skin Allergies

Health: घर और ऑफिस में बैठकर ले रहे हैं AC का मजा, हो सकती है ये गंभीर बीमारी; बच्चों के लिए भी खतरा

Sat, 20 Jun 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 09:37 AM IST
सार

भीषण गर्मी और धूप से सीधे एसी में जाने के कारण स्किन एलर्जी, खुजली, घमौरियां और रैशेज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने सनस्क्रीन, मॉइश्चराइजर और पसीना तुरंत साफ करने की सलाह देते हुए बच्चों की त्वचा को सूखा रखने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
AC will leave bad effect on your health Rise in Skin Allergies
एसी - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

 पिछले तीन-चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी त्वचा को बीमार कर रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में स्किन एलर्जी, खुजली, लाल चकत्ते, घमौरियां और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप के बाद लोग सीधे एसी या अत्यधिक ठंडे वातावरण में चले जाते हैं, जिससे त्वचा पर एलर्जी की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: एक झटके में जमींदोज हुई जर्जर पानी की टंकी, लोगों के लिए बन गई थी खतरा; वीडियो आया सामने
विज्ञापन

 

त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 35 मरीज ये समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि तेज धूप और अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणों के संपर्क में आने के बाद अचानक ठंडे वातावरण या एसी में जाने से शरीर की त्वचा प्रतिक्रिया करती है, जिससे स्किन एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। लगातार पसीना आने और त्वचा गीली रहने से भी संक्रमण और एलर्जी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें -  Yoga Day 2026 : 'योग से निरोग' का संकल्प, स्टेडियम से स्मारकों तक लगेंगे शिविर; यहां होंगे बड़े आयोजन
 
विज्ञापन

डॉ. चाहर ने बताया कि लोगों को चाहिए कि वे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर जाएं। पसीना आए तो तुरंत पोछें। बच्चों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। 15 से 20 बच्चे रोजाना घमौरियां, लाल दाने, खुजली और त्वचा में रैशेज की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। बच्चों को जरूरत से ज्यादा कपड़े न पहनाएं।
विज्ञापन

जहां-जहां त्वचा मुड़ती है जैसे कोहनी के अंदरूनी हिस्से, घुटनों के पीछे, गर्दन और जांघों के बीच विशेष सफाई और सूखापन बनाए रखें। देर तक पसीना जमा रहने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर चाहर ने सलाह दी है कि छोटे बच्चों को लगातार लंबे समय तक डायपर न पहनाएं। बीच-बीच में डायपर हटाकर त्वचा को खुली हवा लगने दें। त्वचा जितनी देर तक गीली रहेगी संक्रमण और रैशेज का खतरा उतना ही अधिक रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed