{"_id":"5ce3ce55bdec220791792104","slug":"ac-bus-catches-fire-at-agra-lucknow-expressway-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एसी बस बनी आग का गोला, लपटें देख थम गई 'रफ्तार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एसी बस बनी आग का गोला, लपटें देख थम गई 'रफ्तार'
Tue, 21 May 2019 06:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 May 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर बस से निकली आग की लपटें
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती बस आग का गोली बन गई। आग लगते ही बस में चीख पुकार मच गई। यात्री किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन उनका सामान बस में ही छूट गया।
घटना सिरसागंज में भदान रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेसवे पर हुई। बताया गया है कि दिल्ली से लखनऊ जा रही एसी बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में भगदड़ मच गई। जानकारी होते ही चालक ने साइड में बस को रोक दिया।
यात्री बस से निकल कर बाहर की ओर भागे। इस दौरान कई यात्रियों का सामान बस में छूट गया। सभी यात्री सकुशल बाहर निकल आए हैं। फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है। बस में करीब 45 लोग सवार थे।