{"_id":"622065a90850ff6420117171","slug":"abvp-national-general-secretary-nidhi-tripathi-attack-on-tamil-government-in-lavanya-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावण्या सुसाइड केस: एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी बोलीं- तमिल सरकार ने बर्बरता की सारी हदें की पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावण्या सुसाइड केस: एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी बोलीं- तमिल सरकार ने बर्बरता की सारी हदें की पार
Thu, 03 Mar 2022 12:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:23 PM IST
सार
जेल से छूटने के बाद प्रथम बार आगरा आगमन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होने लावण्या आत्महत्या मामले में तमिल सरकार के आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
निधि त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री (एबीवीपी)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का बुधवार की सुबह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। जेल से रिहा होने के बाद वह केरला एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थीं। निधि त्रिपाठी ने कहा कि लावण्या के आत्महत्या के मामले में तमिलनाडु सरकार ने बर्बरता की हदों को पार किया है। सरकार सच को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है। लावण्या की लड़ाई के संगठन के कार्यकर्ता पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताकि किसी छात्रा के साथ दोबारा ना हो ऐसा
निधि त्रिपाठी ने कहा कि मतांतरण को रोकने के लिए संगठन सरकार से कानून बनाने का आग्रह करेगा। जिससे दोबारा किसी भी छात्रा के साथ ऐसा कृत्य न देखने को मिले। लावण्या मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन करने के मामले में निधि त्रिपाठी सहित 33 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर ब्रज प्रांत के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से निधि त्रिपाठी का स्वागत किया। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री जयकरन, प्रांत अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. सिमरन उपाध्याय, नितिन महेश्वरी, दिव्य भारद्वाज, आकाश सिंह, विवेक जादौन, प्रियंका तिवारी, रमन शर्मा, कुणाल दिवाकर, शुभम कश्यप, चंद्रजीत यादव, प्रशांत यादव, मनमोहन सिंह, कर्मवीर बघेल, विकास शर्मा, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन