{"_id":"690e6442515e1074ff057d2b","slug":"absa-issues-notice-to-35-head-teachers-agra-news-c-156-1-ag11016-100121-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्राथमिक विद्यालयों में खरीदे गए जो रसोई के बर्तन, उसमें भी हो गया खेल; 35 प्रधान अध्यापकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्राथमिक विद्यालयों में खरीदे गए जो रसोई के बर्तन, उसमें भी हो गया खेल; 35 प्रधान अध्यापकों को नोटिस
Sat, 08 Nov 2025 09:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 09:18 AM IST
सार
एबीएसए ने रसोई के बर्तन खरीद में गड़बड़ी की आंशका पर क्षेत्र के 35 उन प्राथमिक/कंपोजिट प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों को नोटिस जारी किया है, जो बार-बार सूचना के बाद भी पत्रावली जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकास खंड बरौली अहीर के परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम खातों में रसोई के नए बर्तन खरीदने के लिए 2024-2025 में धनराशि भेजी गई थी, जिसका उपभोग प्रमाण पत्र क्रय किए गए। बर्तनों की विद्यालय प्रांगण में खींची गई फोटो, जीएसटी बिल की प्रति प्रधान अध्यापक ने प्रमाणित कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कराना था। कुछ प्रधान अध्यापकों ने जमा भी कराया, जिसे अंतिम स्वीकृति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजा गया था।
बीएसए कार्यालय में जांच के बाद उपभोग प्रमाण पत्र में कई कमियां मिलने पर फाइल वापस एबीएसए कार्यालय वापस भेज दी गई और एबीएसए को समुचित के निर्देश दिए गए, जिसे गंभीरता से लेते हुए एबीएसए महेश कुमार पटेल ने क्षेत्र के सभी प्रधान अध्यापकों को पत्रावली के साथ एक नवंबर 2025 को कार्यालय में तलब किया था। मगर प्रधान अध्यापक नहीं पहुंचे।
इस पर एबीएसए ने अंतिम चेतावनी के साथ प्रधान अध्यापकों को संबंधित पत्रावली के साथ तीन नवंबर को कार्यालय में 12 बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। किंतु इसके बाद भी 35 विद्यालयों के प्रधान अध्यापक अभी तक पत्रावली जमा नहीं कराया, जिसमें गंभीरता से लेते हुए एबीएसए ने 35 प्रधान अध्यापकों को नोटिस जारी कर शीघ्र पत्रावली जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी बरौली अहीर महेश कुमार पटेल ने बताया कि 35 विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों ने रसोई के बर्तन खरीद के संबंधित बिल वाउचर अभी तक जमा नहीं कराया गया है उन्हें अंतिम चेतावनी नोटिस शुक्रवार को जारी किया गया है। उसके बाद रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।