फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   About two hundred passengers were caught without tickets at Achhnera railway station in Agra

Agra News: जांच टीम को देख उल्टे पांव भागे यात्री, करीब दो सौ बेटिकट धरे गए, एक लाख जुर्माना वसूला

Thu, 01 Jun 2023 10:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 10:35 AM IST
सार

आगरा में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। यात्रियों ने जांच टीम को देखा तो उल्टे पांव भागे। इस दौरान करीब दो सौ यात्री बेटिकट धरे गए। इनसे एक लाख जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन
About two hundred passengers were caught without tickets at Achhnera railway station in Agra
\Agra News: जांच टीम को देख उल्टे पांव भागे यात्री, करीब दो सौ बेटिकट धरे गए - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अंतर्गत आने वाले अछनेरा स्टेशन पर टिकट जांच कर रहे रेलवे के अधिकारियों की टीम को देख बिना टिकट घुसे यात्री उल्टे पांव लौट गए। चुपचाप काउंटर के सामने लाइन में लग गए और टिकट खरीद ली। इसके चलते बुधवार को स्टेशन पर करीब 450 टिकट अधिक बिके। अधिकारियों ने यहां नियमों के उल्लंघन करते पकड़े गए 183 यात्रियों से 99501 रुपये जुर्माना वसूला।

विज्ञापन


रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा और सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने अछनेरा स्टेशन पर बुधवार को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया। 

विज्ञापन

काउंटर से 450 टिकट अधिक बिके 

प्लेटफार्म पर टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामनर) और अधिकारियों को देख बिना टिकट के स्टेशन में घुसे कई यात्री तेजी से पीछे की ओर दौड़े और सीधे काउंटर पर पहुंचे और टिकट खरीदने लगे। इससे स्टेशन पर बुधवार को 1150 से अधिक टिकट बिके, जो सामान्य तौर करीब 700 टिकट बिक्री का आंकड़ा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

102 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

प्लेटफार्म व ट्रेनों में चेकिंग के दौरान बिना टिकट के 102 यात्री भी पकड़े गए। इनसे 56865 रुपये जुर्माना वसूला। इनमें से कुछ शौचालय, एसी कोच और पैंट्री कार में छिप गए थे। स्टेशन पर रैपर, केले के छिलके फेंकने और पीक मारने वाले सात यात्रियों पर 700 रुपये जुर्माना लगाया। 

इनसे भी वसूला जुर्माना

बिना बुक सामान ले जाने और गलत कोच में सफर करने वाले 70 यात्रियों से 31636 रुपये जुर्माना लिया है। बिना लाइसेंस के सामान बेचने वाले चार अवैध वेंडरों से 10300 रुपये जुर्माना वसूला है। इसके अलावा आगरा मंडल के अन्य स्टेशनों से 1721 यात्रियों से 110045 रुपये जुर्माना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed