फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   abkari vibhag,kalinadi kaganj,kalinadi kaganj etah,kalinadi khadar,black river kasganj,illegal liquor factory,illegal liquor factory kasganj,illegal liquor factory sease

कालीनदी की खादर से बरामद की गई कच्ची शराब

Sat, 29 May 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
abkari vibhag,kalinadi kaganj,kalinadi kaganj etah,kalinadi khadar,black river kasganj,illegal liquor factory,illegal liquor factory kasganj,illegal liquor factory sease
अमांपुर(कासगंज)। अवैध शराब के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया। कालीनदी की खादर में पुलिस ने तीन घंटे तक कौंबिंग करते हुए शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने शराब तैयार करने का लहन करीब दो हजार लीटर नष्ट किया। इसके अलावा अवैध शराब भी बरामद की।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर स्वयं पुलिसबल के साथ अभियान को लेकर निकले। पुलिस को सूचना मिली की कालीनदी की खादर में अवैध शराब बनाई जा रही है। जिस पर बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ कार्रवाई की। वहां जमीन में गढ़ा लहन आबकारी टीम व पुलिस ने बरामद करके नष्ट किया। एसपी ने बताया कि करीब दो हजार लीटर लहन नष्ट किया गया है। 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। 34 क्वाटर अवैध शराब भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

शराब बनाने वाले विकास पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव बरौंदा थाना सोरों, प्रवेश पुत्र जयसिंह निवासी नगला खुशहाली थाना सोरों, रामवीर पुत्र केदार निवासी कछला थाना उझानी, रघुराज पुत्र सेवाराम निवासी बरसौड़ा थाना अमांपुर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। बताया गया कि एसडीएम, सीओ, थाना पुलिस व आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई के दौरान मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed