फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abhishek was held hostage in South Africa returned home  cried a lot while hugging his father

UP: दक्षिण अफ्रीका में बंधक रहा अभिषेक, घर लौटे तो छलके आंसू...पिता से लिपटक खूब रोया; बयां किया दर्द

Fri, 03 Jan 2025 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 11:57 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में नौकरी करने गया अभिषेक वहां पहुंचकर फंस गया। उसे बंधक बनाकर रखा गया। वो भारत लौट आया है। घर वापसी के बाद उसने दर्द बयां किया। पिता से मिलते ही उनके गले से लिपटकर वो खूब रोया। 

 

विज्ञापन
Abhishek was held hostage in South Africa returned home  cried a lot while hugging his father
पिता के साथ बैठा अभिषेक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छह माह पहले दक्षिण अफ्रीका में नौैकरी के लिए गए ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी अभिषेक बृहस्पतिवार की रात घर लौट आए। परिजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजन उन्हें रिसीव करने दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पहुंचे थे। घर पहुंचकर अभिषेक ने विधायक और प्रशासन का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी आलोक शर्मा जूता फैक्टरी में काम करते हैं। उनके बेटे अभिषेक को 12 जुलाई 2023 को पड़ोस में रहने वाले प्रदीप गजवानी ने दक्षिण अफ्रीका में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद गजवानी ने अफ्रीका बुला लिया था। 16 दिसंबर को अभिषेक का वीडियो कॉल आई। बताया कि कंपनी मालिक ने उनका पासपोर्ट छीन लिया। 6 माह से वेतन भी नहीं दिया है।
विज्ञापन


वह भारत आना चाहता है, लेकिन मालिक उसे आने नहीं दे रहा। जब घरवालों ने मालिक से बात की तो उन्होंने 5 लाख रुपये भेजने पर ही बेटे का पासपोर्ट देने की शर्त रखी। इस पर बेटे को वापस लाने के लिए उन्होंने पुलिस कमिश्नर को प्रार्थनापत्र दिया है। एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विधायक ने डीएम से मिलकर युवक को भारत वापसी कराने के लिए दूतावास से संपर्क करने के लिए कहा था। अभिषेक ने बताया कि वह पहले मुंबई पहुंचे। इसके बाद फ्लाइट से दिल्ली आए। अभिषेक के घर पहुंचने पर उनके दोस्त भी हालचाल जानने पहुंचे।


पाकिस्तानी युवक ने की मदद
अभिषेक ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तान के रहने वाले अनवर उस्मान भी काम करते थे। उन्हें जब परेशानी बताई तो उन्होंने 45 डॉलर देकर मदद की। उन्हें नहीं पता था कि कोई पाकिस्तान का व्यक्ति भी उनकी मदद कर सकता है। वहीं अभिषेक के पिता ने बताया कि उन्होंने 84 हजार रुपये उधार लेकर अभिषेक की एयर टिकट करवाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed