{"_id":"6664c8bf080d7bff430936a4","slug":"abbas-was-taken-from-the-district-jail-to-ghazipur-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-116298-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अब्बास को जिला जेल से गाजीपुर ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अब्बास को जिला जेल से गाजीपुर ले जाया गया
Sun, 09 Jun 2024 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पचलाना जिला जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आयोजित हो रही प्रार्थना सभा में शामिल होने की इजाजत दी गई है। अब्बास 10 से 12 जून तक की अनुमति दी गई थी। इस इजाजत के मुताबिक 9 जून तक गाजीपुर की जेल में अब्बास को भेजना था। 10 से 12 जून तक गाजीपुर में पिता मुख्तार की प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने और परिवार से मिलने की अनुमति मिली है। 13 जून को अब्बास को वापस जिला जेल लाया जाएगा।
दोपहर के समय पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अब्बास को गाजीपुर जेल के लिए रवाना किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अब्बास को ले जाया गया है। बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट की जेल से पचलाना जिला जेल में पिछले वर्ष 14 फरवरी को शिफ्ट किया गया था। तब से वह यहां के हाईसिक्योरिटी बैरक में बंद है। अब्बास के पिता की मौत हुई तो उस समय उसे न्यायालय से जनाजे में शामिल होने की इजाजत नहीं मिली थी। जिससे अब्बास जनाजे में शामिल नहीं हो सका। पिछले माह फातिहा में हिस्सा लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दी थी तो अब्बास को कड़ी सुरक्षा में फातिहा में शामिल कराने के लिए गाजीपुर ले जाया गया। अब उसके पिता की प्रार्थना सभा 10 जून को है। अब्बास प्रार्थना सभा में हिस्सा लेगा। उसके बाद 11 व 12 जून को भी वह पारिवारिक सदस्य, संबंधियों से मुलाकात कर सकेगा। अब्बास के स्थानीय अधिवक्ता केशव मिश्रा ने बताया कि 10 से 12 जून तक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दी है। इस दौरान वह मीडिया से बातचीत नहीं कर सकेंगे। वहीं भाषण और राजनीतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब्बास को यहां की जेल से गाजीपुर के लिए रवाना किया गया है।