फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abbas cried as soon as he got to know about his father's death.

Agra News: पिता की मौत की जानकारी होते ही रो पड़ा अब्बास

Fri, 29 Mar 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Abbas cried as soon as he got to know about his father's death.
कासगंज। बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी स्थानीय पचलाना स्थित जिला जेल में बंद है। उसे पिता माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की खबर रात में नहीं मिल सकी। शुक्रवार की सुबह उसे जब जेल प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की हृदयाघात से मौत होने की जानकारी दी तो वह अवाक रह गया और रो पड़ा। अब्बास रोते-रोते बेसुध होने लगा तो बंदीरक्षकों ने बमुश्किल उसे संभाला।विधायक अब्बास अंसारी यहां की जेल में पिछले करीब 13 महीने से बंद है। उसके पिता मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में बंद थे। बांदा जेल में बृहस्पतिवार देर शाम मुख्तार की तबीयत बिगड़ने और हृदयाघात होने की शिकायत पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात्रि ही यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आया और लोगों को मामले की जानकारी मिली। रात्रि करीब 11 बजे के बाद तक जेल प्रशासन को इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी। मीडिया ने जब जेल प्रशासन को रात में इस बारे में जानकारी दी तो जेल प्रशासन ने मृत्यु की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए अनभिज्ञता जताई। ऐसी स्थिति में अब्बास को भी रात में पिता की मौत की जानकारी नहीं मिली। सुबह बंदीरक्षकों ने जेल प्रशासन के निर्देश पर अब्बास को उसके पिता मुख्तार अंसारी की मौत की जानकारी दी तो अब्बास फफक कर रो पड़ा। वह रोते-रोते बेसुध होने लगा। बंदीरक्षकों नेउसे जैसे-तैसे संभाला और उसके बाद वह कभी रोता तो कभी गहरी सोच में डूब जाता। अब्बास को इस बात की उम्मीद थी कि उसे पिता के जनाजे में शामिल होने का मौका मिलेगा। अब्बास के परिजनों ने इसके लिए हाईकोर्ट से पेरोल मांगा था लेकिन शुक्रवार अपराह्न तक पेरोल स्वीकृत नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में अब्बास पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए नहीं जा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed