फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abandoning the death feast, a Kanya Bhoj was organised.

Agra News: मृत्युभोज त्याग कर कराया कन्या भोज

Wed, 08 Jul 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Abandoning the death feast, a Kanya Bhoj was organised.
कागारौल। ग्राम बेमन के प्रधान एवं अखिल भारतीय चाहरवाटी महासभा के मीडिया प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने अपनी माता के निधन पर मृत्युभोज (तेरहवीं) का आयोजन न कर कन्या भोज कराया। इस सराहनीय पहल के लिए बुधवार को अखिल भारतीय चाहरवाटी महासभा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महासभा के अध्यक्ष मलखान सिंह भगत ने कहा कि मृत्युभोज जैसी पुरानी परंपराएं परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक रूप से अनावश्यक बोझ डालती हैं। धीरेंद्र सिंह का यह प्रयास पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है। सम्मान से अभिभूत धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में अपने पिता के निधन पर भी मृत्युभोज नहीं किया था। उनका मानना है कि फिजूलखर्ची और दिखावे की बजाय समाजहित के कार्य करना ही दिवंगत परिजन को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान कोमल सिंह, साहब सिंह, विशंबर सिंह प्रधान, गंभीर प्रधान, रामवीर प्रधान, कुशलपाल सिंह और महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed