फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aarushi's fighting innings takes Railways into the semi-finals

Agra News: आरुषि की जुझारू पारी से रेलवे सेमीफाइनल में

Tue, 24 Feb 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Aarushi's fighting innings takes Railways into the semi-finals
आरु​षि गोयल
आगरा। आगरा की मध्यक्रम की बल्लेबाज आरुषि गोयल की नाबाद 43 रन की जुझारू पारी के दम पर रेलवे की टीम ने सोमवार को सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को 18 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया, जहां आरुषि ने दबाव भरे क्षणों में संयम और परिपक्वता का परिचय दिया।
विज्ञापन

रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाए। आगरा डीआरएम ऑफिस में तैनात आरुषि गोयल ने 45 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए और अंत तक क्रीज पर डटी रहीं। उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 233 रन ही बना सकी। रेलवे की गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर मैच को अपने नाम कर लिया। रेलवे की गेंदबाज आगरा निवासी पूनम यादव ने भी एक विकेट हासिल कर टीम की जीत में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रेलवे मंडल के खेल सचिव धीरज शर्मा ने कहा कि आरुषि ने जिस आत्मविश्वास से खेल दिखाया, वह काबिले तारीफ है। सेमीफाइनल में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed