फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aarti Becomes First Female Gig Worker Breaks Stereotype with Doorstep Ration Deliveries\

UP: आगरा की आरती बनीं पहली महिला गिग वर्कर, घर-घर राशन पहुंचाकर तोड़ी ये परंपरा

Tue, 24 Feb 2026 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 09:35 AM IST
सार

आरती ने आगरा की पहली महिला गिग वर्कर बनकर डिलीवरी क्षेत्र में पुरुष वर्चस्व की परंपरा को तोड़ा है। ऑनलाइन कंपनी में नियुक्ति के बाद उन्होंने घर-घर राशन पहुंचाकर अन्य महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है।

विज्ञापन
Aarti Becomes First Female Gig Worker Breaks Stereotype with Doorstep Ration Deliveries\
आरती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कमला नगर निवासी आरती ने नई मिसाल कायम की है। वह आगरा की पहली महिला गिग वर्कर बनी हैं। एक ऑनलाइन कंपनी में नियुक्ति के बाद सोमवार को उन्होंने पहली बार घर-घर राशन की वितरण (डिलीवरी) की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

अब तक डिलीवरी का कार्य पुरुषों के हाथ में रहा है। आरती ने इस परंपरा को तोड़ते हुए महिलाओं के लिए नई राह खोल दी है। सेंट जोंस कॉलेज से स्नातक आरती ने पढ़ाई पूरी करने के बाद परिवार की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी। वह 11 वर्ष की बेटी की मां हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने गिग वर्क को अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती का कहना है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। नियुक्ति के बाद पहली डिलीवरी के लिए निकलते समय मन में उत्साह के साथ थोड़ी घबराहट भी थी। हालांकि ग्राहकों ने उनका सकारात्मक स्वागत किया। कई घरों में महिलाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके साहस की सराहना की। लोगों के सहयोग और सम्मान देने से आत्मविश्वास बढ़ा है। उनकी यह पहल शहर की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed