फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aarav shines with bat and ball; DCC wins the match by 42 runs

Agra News: आरव के बल्ले और गेंद का कमाल, डीसीसी ने 42 रन से जीता मुकाबला

Sun, 25 Oct 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Aarav shines with bat and ball; DCC wins the match by 42 runs
जेबीपीएल अंडर-16 प्रतियोगिता
आगरा। फतेहाबाद रोड के मैदान पर शनिवार को जेबीपीएल अंडर-16 प्रतियोगिता के सातवें मुकाबले में डीसीसी ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने एसवी पैंथर रोअर क्लब को 42 रन से पराजित किया। आरव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीसी ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। आरव ने 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 28 रन बनाए। देविल सुमित यादव ने 14 गेंदों पर 22 रन और गांधी अरुण ने 33 गेंदों पर 27 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोअर क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 116 रन ही बना सकी। सचिन बघेल ने 20 गेंदों पर 28 और अयान खान ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

डीसीसी की ओर से आदित्य ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। नायतिक शर्मा ने दो विकेट हासिल किए, जबकि विजय सिंह, तेजस कुमार शर्मा और नकुल चौधरी को एक-एक विकेट मिला। आरव ने चार ओवर में केवल 12 रन देकर एक विकेट लिया। इस अवसर पर जेबी स्पोर्ट्स हब के निदेशक सत्येंद्र सिंह राना, हेमंत शर्मा, हरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed