फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aap to stop modi waves in braj

ब्रज में ‘आप’ से टूटेगा मोदी मैजिक का तिलस्म

Wed, 11 Feb 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 11 Feb 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के अप्रत्याशित चुनाव परिणामों ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के ही नहीं, भाजपा विरोधी दलों के चेहरे भी खिला दिए हैं। फर्क इतना है कि ‘आप’ नेता इस जीत पर खुलकर जश्न मना रहे हैं और विरोधी मन ही मन ‘आप’ की जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्हें ‘आप’ की जीत के बाद अपनी जीत की राहें खुलती नजर आने लगी हैं। लोकसभा चुनाव के बाद लगातार चार राज्यों में भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखकर जिन विरोधी दलों के नेताओं का मनोबल टूट रहा था, वह अब ऊर्जा से लवरेज हैं। इनका मानना है कि दिल्ली से नजदीक होने के कारण भाजपा की इस हार का असर विधानसभा चुनाव में कम से कम ब्रजक्षेत्र पर जरूर पड़ेगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को प्रदेश में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद चार राज्यों के चुनावी परिणामों ने भाजपा विरोधी दलों के पसीने छुड़ा दिए थे। सपा, कांग्रेस और बसपा नेता 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चिंतित थे। निराशा का भाव इस कदर था कि मोदी मैजिक के चलते वह खुद को कहीं टिकता महसूस नहीं कर रहे थे। ऐसे में दिल्ली में भाजपा को मिली करारी शिकस्त के बाद ब्रज क्षेत्र में भाजपा विरोधी दलों की बांछें खिला दी हैं। ऐसे नेता अब निराशा के घेरे से निकलकर नई ऊर्जा के साथ भाजपा पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। भाजपा से दूर हुई दिल्ली के बाद विरोधियों को अब लखनऊ पहुंचने के लिए अपना रास्ता खुलता नजर आने लगा है।
विज्ञापन



पुराने भाजपाइयों के भी खिले चेहरे!
‘आप’ की जीत से बहुत से पुराने भाजपाजनों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट तैर आई है। दरअसल, भाजपा ने किरण बेदी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संकेत दिए थे कि वह जीत के लिए कुछ भी कर सकती है। ऐसे में पुराने चेहरों को दरकिनार किया जा सकता है। मगर, दिल्ली में मिली करारी शिकस्त के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ता कर रहे टांग खिंचाई
हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बाद भाजपा ने ब्रज क्षेत्र के तमाम नेताओं को दिल्ली में चुनावी कमान संभालने के लिए लगाया था। इसमें कई कद्दावर चेहरे थे। मगर, मंगलवार को आए चुनाव परिणाम के बाद ऐसे नेताओं की अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टांग खिंचाई शुरू कर दी है। उन पर तंज कसते हुए, दिल्ली में हार के कारण पूछ रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed