{"_id":"fba844d4b488928b658be3eb102bbf57","slug":"aap-campaign-to-begger-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को नहीं दिखते भीख मांगते बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को नहीं दिखते भीख मांगते बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Mar 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम का घर और आफिस एमजी रोड पर, एसपी सिटी, एसएसपी का आफिस भी एमजी रोड पर। सबसे ज्यादा भीख मांगते बच्चे भी एमजी रोड के चौराहों पर दिखाई देते हैं लेकिन अफसरों को न तो ये बच्चे दिखते हैं और न ही भीख मंगवाने वाला गैंग। इस तरह से आक्रोश जताते हुए ऐसे बच्चों को गैंग से मुक्त कराने की मुहिम आम आदमी पार्टी (आप) ने शुरू की है।
कार्यकर्ताओं ने रविवार को मानव शृंखला बनाकर स्पीड कलर लैब, संजय प्लेस पर अभियान चलाया। पत्रक बांट और संवाद के जरिए लोगों को जागरूक किया। आप के कपिल वाजपेई, दिलीप बंसल, डा. गौरव गंगवार ने बताया कि अमृतसर, लुधियान, दिल्ली आदि जगहों से बच्चों को अपहरण कर लाया जा रहा है। लड़कों के पैर और लड़कियों के हाथ तोड़कर भीख मंगवा रहे हैं। बच्चों पर निगाह रखने के लिए गैंग के सुपरवाइज हैं। पुलिस, प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा, जबकि वे हर रोज देखते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बेनी सिंह पहलवान, हेमंत चलनी वाले, गौरव अरोरा, जे के गुप्ता, मनमोहन सिंह वालिया मौजूद रहे।
फेसबुक, व्हाट्सएप्प पर तेज हुआ अभियान
फेसबुक, व्हाट्सएप्प और ट्विटर के जरिए ऐसे बच्चों को उनके मां-बाप से मिलवाने की अपील की जा रही हैं। फेसबुक पर ‘आगरा अगेंस्ट ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ नाम से पेज शुरू किया है। शहर में भीख मांग रहे बच्चों के फोटो अपलोड किए गए हैं। शहर में चार जगहों पर होर्डिंग लगाकर जनप्रतिनिधियों से सवाल भी पूछे गए हैं।