फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aam admi party

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को हवालात में डाला

Mon, 14 Sep 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
aam admi party
मैनपुरी। कोतवाली के बाहर मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को हेड मुहर्रिर ने हवालात में बंद कर दिया। आरोप है कि एक खाली कागज पर हस्ताक्षर करवाने के बाद छोड़ा गया। पुलिस की मनमानी के विरोध में सोमवार को पार्टी नेताओं ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे कोतवाली के बाहर बैठे लोगों से बात कर रहे थे। आरोप है कि तभी हेड मुहर्रिर हरी सिंह बाहर आए और परिचय पूछा। अनुराग ने अपना परिचय आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष के रूप में दिया तो हेड मुहर्रिर भड़क गए।
विज्ञापन

आरोप है कि जेल में डालने की धमकी देते हुए उन्हें अंदर ले गए। वहां उन्हें हवालात में बंद कर दिया। काफी आरजू मिन्नत करने के बाद छोड़ा, लेकिन उनके हस्ताक्षर एक खाली कागज पर करा लिए गए। जिलाध्यक्ष ने एसपी अजय कुमार पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। मामले का संज्ञान लिया जाएगा। दोनों पक्षों से वार्ता की जाएगी।
-विजय गौतम, प्रभारी कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed