{"_id":"8dc8e6a1a527438af16e6c7fb0d189c8","slug":"aaga-khan-will-conservation-taj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई से छिन सकती है ताजमहल की देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई से छिन सकती है ताजमहल की देखभाल
अमित कुलश्रेष्ठ/आगरा
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विश्वविद्यालय, आईआईटी और एएसआई के शोध में ताजमहल के पीले
विज्ञापन
पड़ने की रिपोर्ट आ चुकी है। इसकी जांच के लिए सांसद अश्वनी कुमार की
अध्यक्षता में पिछले दिनों संयुक्त संसदीय समिति आई थी। समिति ने रखरखाव पर
एएसआई को पूरी तरह फेल बताया। टूटे व चटके संगमरमर और सफाई न होने पर इसके
अधिकारियों को फटकारा भी था। इन दोनों रिपोर्ट के बाद केंद्रीय संस्कृति
मंत्री डा. महेश शर्मा ने दिल्ली में म्यूजियम के शिलान्यास के वक्त आगा
खान फाउंडेशन को ताज का संरक्षण सौंपने की इच्छा जताई थी। उसके बाद से ही
यह कवायद तेज हो गई है। प्रिंस आगा खान के ताजमहल घूमने के बाद फाउंडेशन की
टीम ताज का दौरा कर चुकी है। इस टीम में एएसआई के रिटायर्ड अधिकारी शामिल
हैं।
बता दें, आगा खान फाउंडेशन हुमायूं मकबरे के संरक्षण के साथ 200 एकड़ में फैले हजरत निजामुद्दीन बस्ती एरिया और सुंदर नर्सरी को संवार रहा है। हुमायूं के मकबरे में म्यूजियम भी बनवा रहा है। हैदराबाद में 16वीं, 17 वीं सदी में बने कुली कुतुब शाह कांप्लेक्स जिसमें 40 मकबरे और 23 मस्जिदे शामिल हैं, का रखरखाव भी फाउंडेशन ही संभालता है।