{"_id":"b744c073311f07da19aa4742b8a062a0","slug":"aag-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल सेंक्च्युरी के जंगल में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल सेंक्च्युरी के जंगल में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ा राठौर के पास चंबल सेंक्च्युरी के जंगल से सोमवार को आग की लपटें उठने से हड़कंप मच गया। गौहरा और मालौनी गांव के बीच फैली आग पर काबू पाने के लिए देरशाम तक वन विभाग का अमला जूझ रहा था।
बता दें कि मालौनी और गोहरा गांव के बीच फैले चंबल सेंक्च्युरी के जंगल में वन्य जीव स्यार, लोमड़ी, लकड़बग्घा, हाइना, सेही, नेवला आदि पाये जाते हैं। इस इलाके में देशी-विदेेशी परिंदों के घरौंदे भी हैं। सोमवार की सुबह जंगल में चरवाहे और किसानों ने आग की लपटें उठती देखी। उनकी सूचना पर वन विभाग के अमले के साथ रेंजर आरके शर्मा मौके पर पहुंच गये। वे ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गये। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया। ऊंचा-नीचा जंगल होने के कारण मौके तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुुंच सकी है। देरशाम तक रह-रहकर उठ रही आग और धुुएं को शांत करने में वन विभाग का अमला जुटा हुआ था। वन्य जीव या परिंदे हताहत हुए है या नहीं, इस बारे में रेंजर आरके शर्मा ने बताया कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जीपीएस से लोकेशन लेकर जांच कराई जाएगी।
----------
बासौनी में लगी आग पर काबू पाया
बासौनी के जंगल में शनिवार की रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन वन विभाग की टीम ने किया है। इस इलाके में किसी भी वन्यजीव के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।