फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aadhar link ration card last change in agra

ढाई लाख परिवारों के राशन पर संकट, आपूर्ति विभाग ने एक और दिया मौका, जरूर करा लें यह काम

Mon, 13 Jan 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
aadhar link ration card last change in agra
file photo
आगरा जिले में ढाई लाख यूनिट की आधार संख्या अभी तक राशन कार्ड से लिंक नहीं हुई हैं। कई बार अवसर देने पर भी आधार संख्या लिंक कराने पर रुचि नहीं ले रहे। ऐसे में इनके राशन की कटौती की जा सकती है। आपूर्ति विभाग ने ऐसे कार्डधारकों को 15 दिन में आधार संख्या लिंक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में 6.63 लाख कार्ड है, जिनमें करीब 29 लाख सदस्य हैं। इनमें से अभी तक 26.50 लाख यूनिटों से ही आधार संख्या जोड़ी गई है। बाकी के सदस्यों ने आधार जमा नहीं किए हैं, इनको अभी मैनुअल ही राशन वितरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे में आपूर्ति विभाग ने सभी 1326 डीलरों को बचे हुई यूनिटों के भी आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा कराने के निर्देश दिए हैं। कार्डधारक भी सीधे आपूर्ति विभाग के कार्यालयों में अपनी यूनिट से आधार संख्या जुड़वा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसओ उमेश चंद मिश्रा ने बताया कि आधार संख्या सभी कार्डधारक और यूनिटों की जरूरी है, ऐसे सदस्य और कार्ड संख्या निरस्त भी किए जा सकते हैं। अभी लगभग ढाई लाख यूनिट बची हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed