फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aadhar card and mobile phones recovered from bangladesh citizens in mathura

तीर्थनगरी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के पास से मिला ये सामान

Sat, 29 Sep 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 29 Sep 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card and mobile phones recovered from bangladesh citizens in mathura
पुलिस की गिरफ्त में बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बलदेव क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशियों के पास जो सामान बरामद हुआ है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पकड़े गए बांग्लादेशियों ने आधार कार्ड से लेकर डीएल तक बनवाए लिए थे। इन दस्तावेजों पर सिम कार्ड भी खरीद लिए थे। 
विज्ञापन


बांग्लादेशियों के पास मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिले हैं। हालांकि ड्राइविंग लाइसेंस अभी तक बरामद नहीं हो सका है, लेकिन जो खुफिया जानकारी मिली है उसके मुताबिक कइयों ने डीएल हासिल कर लिया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


बलदेव में लंबे समय से रह रहे बांग्लादेशियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। पांच महिलाओं समेत आठ लोग पकड़े गए थे। बताया जाता है इन सभी ने झोपड़ियों की बस्ती बना ली थी। इनके पास मोबाइल फोन भी मिले हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि इन लोगों को सिम कार्ड कैसे मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिम बेचने वालों की तलाश

अब उन दुकानदारों की भी तलाश की जा रही है, जिन्होंने इन्हें सिम बेची थी। बांग्लादेशियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होने की सूचना पुलिस को मिली थीं लेकिन यह बरामद नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि इन लोगों ने भी कहीं से फर्जी डीएल बनवा लिया होगा। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार बांग्लादेशियों को जेल भेज दिया गया है। इनके पास जो मोबाइल मिला है उन्हें भी चेक कराया जा रहा है। जनपद में जो भी बांग्लादेशी रह रहे हैं सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए खुफिया एजेंसियों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed