फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aadhaar will be linked with voter ID campaign will run from August 1 to December 31 in Agra

UP News: मतदाता पहचान पत्र से लिंक होगा आधार, आगरा में 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान 

Tue, 12 Jul 2022 07:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 07:04 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में 1 अगस्त से स्वैच्छिक रूप से मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र किए जाएंगे। मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड से लिंक करने का काम 12 दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
Aadhaar will be linked with voter ID campaign will run from August 1 to December 31 in Agra
Electoral ID data will be linked to Aadhaar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में मतदाताओं के आधार नंबर अब मतदाता पहचान पत्र से लिंक होंगे। 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक जिले में अभियान चलेगा। स्वैच्छिक रूप से बीएलओ घर-घर जाकर आधार नंबर एकत्र करेंगे। साथ ही इस दौरान मतदाता स्वयं भी वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से अपने आधार को लिंक करा सकेंगे।

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव के अनुसार मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के अलावा नए मतदाताओं को अब सूची में शामिल होने के लिए आधार नंबर का प्रारूप-6 भरना होगा। बीएलओ से बूथ पर संपर्क किया जा सकता है। 4 सिंतबर को शिविर लगेगा। सूची में शामिल मतदाता ऑनलाइन व एनवीएसपी वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से भी अपना आधार लिंक करा सकते हैं।

विज्ञापन

जिलेभर में शुरू होगी प्रक्रिया

1 अगस्त से जिलेभर में प्रक्रिया शुरू होगी। जो 31 दिसंबर 2022 तक चलेगी। बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहली बार मतदाताओं के पहचान पत्रों का आधार से लिंक किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 34 लाख हैं मतदाता  

जिले में दो लोकसभा क्षेत्र हैं। नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में नौ क्षेत्रों में करीब 34 लाख मतदाता हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले वृहद स्तर पर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण एवं आधार लिंक के लिए अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed