फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young woman jumped into the royal pond, two soldiers risked their lives to save her.

Agra News: शाही तालाब में कूदी युवती, दो सिपाहियों ने जान पर खेलकर बचाई जान

Thu, 04 Jun 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A young woman jumped into the royal pond, two soldiers risked their lives to save her.
शाही तालाब में से डूबी युक्ति को बाहर निकालते पुलिसकर्मी
फतेहपुर सीकरी। ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन शाही तालाब में बुधवार शाम एक युवती के कूदने पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद थाना फतेहपुर सीकरी में तैनात दो सिपाहियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब में छलांग लगाकर युवती की जान बचा ली।
विज्ञापन

घटना करीब 7 बजे की है। थाना फतेहपुर सीकरी में तैनात आरक्षी दीपक सोलंकी और सागर एक शिकायती पत्र की जांच कर बाइक से वापस थाने लौट रहे थे। दोनाें ने ग्वालियर गेट के पास स्थित शाही तालाब में एक करीब 20 वर्षीय युवती को कूदते हुए देखा। घटना की सूचना थाने पर दी और बिना समय गंवाए तालाब में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गहरे पानी में काफी मशक्कत के बाद दोनों आरक्षियों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन और गांव मई बुजुर्ग के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि युवती उपचार के दौरान बेहोशी की अवस्था में थी। मौके पर निरीक्षक अपराध अरविंद तोमर, कस्बा प्रभारी प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक आकांक्षा, मनीषा, कल्पना शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed