{"_id":"65d018734d1ba1b0d1036b93","slug":"a-young-man-who-went-to-work-in-west-africa-was-taken-hostage-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पश्चिम अफ्रीका में नौकरी करने गया युवक, बना लिया गया बंधक... रोते हुए बेटे ने किया फोन; तड़प रहे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पश्चिम अफ्रीका में नौकरी करने गया युवक, बना लिया गया बंधक... रोते हुए बेटे ने किया फोन; तड़प रहे घरवाले
Sat, 17 Feb 2024 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:06 AM IST
सार
दो साल पहले निजी कंपनी में युवक को नौकरी मिली थी। हाल में छह महीने पहले ही उसने घरवालों से संपर्क किया और बताया कि वहां उसे किस प्रकार यातनाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
तुषांत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम अफ्रीका के देश गिनी में निजी कंपनी में कार्यरत आगरा के एक युवक को बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है। छह महीने पहले युवक का फोन आने पर परिजन को जानकारी हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विदेश मंत्रालय सहित पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। मगर, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
अलबतिया रोड, शाहगंज निवासी मुकेश अग्रवाल ने पत्र में लिखा है कि बेटे तुषांत का अक्तूबर 2021 में फोन से एक कंपनी ने इंटरव्यू लिया था। कंपनी पानी के प्लांट की थी। उसने चयन की बात कही। इस पर बेटे ने पासपोर्ट बनवा लिया। कंपनी ने एक महीने का वीजा और हवाई टिकट भेजा। तुषांत गिनी चला गया। पिता ने बताया कि उसे कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर रखा गया।
विज्ञापन
पिता ने आरोप लगाया कि बेटे से कई बार बात हुई। 25 जून 2023 से बेटे ने बात करना बंद कर दिया। 12 अगस्त 2023 को अंजान नंबर से कॉल आया। इस पर बेटे के रोने की आवाज थी। वह कह रहा था कि कंपनी ने बंधक बना लिया है। फोन छीन लिया है। मारपीट की जा रही है। रुपये गबन का आरोप लगाकर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बेटे ने भाई गौरांश को एक वीडियो भेजी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। यह मारपीट से लगी थीं। इससे परिवार बेहाल है। पिता ने प्रधानमंत्री सहित अन्य को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। परिवार 6 महीने से भटक रहा है। उन्हेंं कोई राहत नहीं मिल पा रही है। परिवार को उम्मीद है कि सरकार के प्रयास से बेटा घर लौट सकता है।