फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man who returned from Maharashtra hanged himself.

Agra News: महाराष्ट्र से लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 12 Nov 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man who returned from Maharashtra hanged himself.
फोटो6 मृतक करन का फाइल फोटो
करहल। महाराष्ट्र से लौट रहे फिरोजाबाद निवासी युवक ने गढि़या जैनपुर के पास नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव सुकुरुल्लापुर में रहने वाले मौसा ने पहचान की। पुलिस को बताया कि सोमवार रात को उनकी फोन पर बात हुई थी।
फिरोजाबाद के गांव वैजुआ खास निवासी करन (18) के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी। बड़ी बहन कस्बा करहल के गांव सुकुरुल्लापुर में मौसा-मौसी के पास रह रही है। करन भी कुछ दिन उनके साथ रहा और फिर महाराष्ट्र में नौकरी करने के लिए चला गया। दिवाली पर वह मौसा-मौसी के यहां आया था, त्योहार के बाद वापस चला गया था।

मंगलवार सुबह करन का शव थाना क्षेत्र में गढि़या जैनपुर के पास नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
पहचान करने आए मौसा अजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी करन से फोन पर बात हुई थी, उसने बताया था कि वह आगरा आ गया है, वह फिरोजाबाद अपने घर जाएगा।
मगर, सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर मिला है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव मोर्चरी में रखवाया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि खुदकुशी की वजह की जानकारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed