फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man who came to his girlfriend's village was shot under suspicious circumstances

प्रेमिका के गांव गए युवक को संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली

Mon, 24 Jan 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
A young man who came to his girlfriend's village was shot under suspicious circumstances
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा प्रेमी संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। दोस्त ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद को गोली मारी है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंती खुर्द निवासी 24 वर्षीय पंकज यादव की दोस्ती कुछ दिन पूर्व सोशल साइट के जरिए भोगांव क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ हो गई थी। इसके बाद उनके बीच मुलाकात भी हुईं। जब इस बात की भनक किशोरी के परिजनों को लगी तो रविवार को उसे ननिहाल भेज दिया। सोमवार की सुबह पंकज अपने कुछ दोस्तों के साथ किशोरी के घर पहुंचा तब उसे पता चला कि प्रेमिका घर पर नहीं है। इस बीच उसके कंधे के पास संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। साथी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना पर थाना पुलिस ने किशोरी के गांव पहुंच कर जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। संभवत: युवक ने खुद को गोली मारी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed