फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man was stabbed to death with a sharp weapon in chest in Agra

Agra: सीने में धारदार हथियार से वार करके युवक की हत्या, घर में दोस्तों के साथ जाने को बोलकर निकला था

Mon, 16 Jan 2023 10:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 10:57 PM IST
सार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। युवक की हत्या सीने में धारदार हथियार से वारकरके की गई है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
A young man was stabbed to death with a sharp weapon in chest in Agra
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पीओपी मजदूर का शव मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मजदूर की मौत का कारण सीने में धारदार हथियार मारने से आया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। घटना से पहले हुए झगड़े का एक वीडियो सामने आया था। हत्या के पीछे यह झगड़ा भी हो सकता है।

विज्ञापन


मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुरा का है। गांव निवासी पीओपी मजदूर सतीश उर्फ सोनी शनिवार रात तकरीबन 10 बजे दोस्तों के साथ जाने की कहकर घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया था। रविवार तड़के तकरीबन चार बजे मोहल्ले के लोगों ने उसका शव घर के पास ही गली में नाली के किनारे पड़ा देखा था। उसके सीने में चोट लगी हुई थी। परिजन ने चार नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


ताजगंज थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना से पहले मोहल्ले में कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद ही मजदूर की हत्या हुई। अब जिन युवकों में झगड़ा हुआ, उनकी तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि सतीश के सीने में धारदार हथियार मारा गया था, जो उसके दिल को पार कर गया। इससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई युवकों को उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed