फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a young man was shot dead for asking for money on loan and fled In Agra

Agra: उधार के पैसे मांगने पर युवक को मारी गोली, आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 02 Feb 2023 10:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 10:07 PM IST
सार

आगरा में उधार के पैसे मांगने पर आरोपी ने युवक को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन
a young man was shot dead for asking for money on loan and fled In Agra
Firing. - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गोकुल नगर (एत्माद्दौला) में बृहस्पतिवार शाम को एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी। घायल खुद ही एक्टिवा स्कूटर से थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे 50 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद बताया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए।

विज्ञापन


राधा नगर निवासी अर्जुन चौहान ने पुलिस को बताया कि शोभानगर निवासी अरविंद गौतम ने उससे 50 हजार रुपये लिए हैं। उसने कई बार रुपये वापस करने को कहा। अरविंद कई दिन से आनाकानी कर रहा था। बृहस्पतिवार को फोन किया तो उसने रुपये लेने के लिए बुलाया। इस पर वह लगभग शाम 5:30 बजे गोकुल नगर चौराहा, फाउंड्री नगर पहुंचा। वह एक्टिवा स्कूटर पर बैठा था। इसी समय पीछे से अरविंद आया। उसने इस पर फायरिंग झोक दी और पैदल ही भाग निकला।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर फैक्टरी में काम करने वाले लोग आ गए। लेकिन, तब तक वह भाग गया था। अर्जुन घायल हालत में ही एक्टिवा से एत्माद्दौला थाना पहुंचा। पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि लेन-देन के विवाद में गोली मारने का आरोप है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

गोली मारने की घटना के बाद पुलिस का सीमा विवाद भी सामने आया। पीड़ित पहले एत्माद्दौला थाने पहुंचा। इस पर पुलिस पहुंच गई। मगर, घटनास्थल थाना ट्रांस यमुना काॅलोनी का बताया। इस पर वहां की पुलिस को सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। करीब एक घंटे तक सीमा विवाद हुआ। बाद में मामला थाना एत्माद्दौला का बताया गया। तब पुलिस ने जांच की। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। हालांकि कुछ खास हासिल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed