{"_id":"63bafa8c71dc9453f778c2b9","slug":"a-young-man-was-cooking-meat-after-killing-a-calf-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गोवंश की हत्या कर पका रहा था मांस, चचेरा भाई बोला- राक्षसी प्रवृति का है, फिर पहुंच गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गोवंश की हत्या कर पका रहा था मांस, चचेरा भाई बोला- राक्षसी प्रवृति का है, फिर पहुंच गई पुलिस
Sun, 08 Jan 2023 10:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:47 PM IST
सार
भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र में युवक गोवंश की हत्या करके उसका मांस पका रहा था। लोगों को जानकारी हुई थी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजेंद्र के घर कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के भुसावर थाना क्षेत्र के बल्लभगढ़ गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव निवासी राजेंद्र कुमार मोहल्ले में गाय के एक बछड़े की हत्या कर दी। इसके बाद उसका मांस पका रहा था। यहां से निकल रहे लोगों ने देखा तो सरपंच प्रतिनिधि दिलीप मीणा व अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों ने भुसावर थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ निहाल सिंह एवं थानाधिकारी मदनलाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पशु चिकित्सक बुलाकर मौके पर गौवंश के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद गोवंश का अंतिम संस्कार करवा दिया।
विज्ञापन
थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया कि गांव बल्लभगढ़ निवासी रघुनाथ पुत्र मनोहरी ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उसके चाचा का लड़का राजेंद्र कुमार (27) काफी दिनों से राक्षसी प्रवृति का हो गया है। उसने एक गाय के बछड़े को काटकर घर में रख लिया है। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन