{"_id":"6a57cab1423daa295a0e6f07","slug":"a-young-man-was-beaten-with-iron-rods-and-sticks-in-an-old-dispute-fir-lodged-agra-news-c-174-1-sagr1036-162917-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुराने विवाद में युवक को सरिया-डंडों से पीटा, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुराने विवाद में युवक को सरिया-डंडों से पीटा, प्राथमिकी
Wed, 15 Jul 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शृंगार नगर के रहने वाले युवक को हमलावर जबरदस्ती घर से बुला कर ले गए। पूर्व में हुए विवाद पर गाली-गलौज करते हुए सरिया और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उर्मिला देवी ने बताया कि 11 जुलाई की रात करीब आठ बजे बेटा राघवेंद्र सिंह घर पर था, तभी शृंगार नगर के रहने वाले जिद्दी ठाकुर, राज ठाकुर, अनुज सिंह, कार्तिक, ओम घर आए। वह लोग बेटे को जबरदस्ती अपने साथ महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के मैदान में ले गए। वहां पूर्व में हुए विवाद के चलते बेटे को गालियां देने लगे। जब विरोध किया तो उसे लाठी-डंडे और सरिया से पीटना शुरू कर दिया, सिर में सरिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। झगड़े के दौरान बेटे के गले में पड़ी सोने की चेन भी कहीं गिर गई। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।