फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man was attacked for protesting against verbal abuse; his head was injured, and a case has been filed against three people.

Agra News: गाली गलौज के विरोध पर युवक पर हमला, सिर फटा, तीन पर प्राथमिकी

Sun, 04 Jan 2026 09:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked for protesting against verbal abuse; his head was injured, and a case has been filed against three people.
गाली गलौज के विरोध पर युवक पर हमला, सिर फटा, तीन पर प्राथमिकी।
बाह। चौसिंगी गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर युवक पर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल युवक का मेडीकल कराने के बाद उसके पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चौसिंगी के मदन सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह 8.30 बजे बेटा नौरेश अपने खेत पर गया था। भंवर सिंह के बेटे मौहर सिंह, रामऔतार एवं मौहर सिंह के बेटे आकाश गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के प्रहार से नौरेश का सिर फट गया। खून से लथपथ नौरेश के जमीन पर गिरने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गये। बाह पुलिस ने घायल नौरेश का मेडीकल कराया है। मदन सिंह की तहरीर पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक बाह सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed