फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man returning after distributing wedding cards died in a road accident

UP: शादी से सात दिन पहले दूल्हे की माैत, दर्दनाक हादसे से परिजनों में मची चीत्कार

Sun, 19 Jan 2025 01:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 19 Jan 2025 01:30 PM IST
सार

युवक अपने चाचा के साथ शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। देर शाम को वह बेवर क्षेत्र में कार्ड देकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने युवक को राैंद दिया।
 

विज्ञापन
A young man returning after distributing wedding cards died in a road accident
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के शहर कोतवाली के गांव गढिया के पास शनिवार शाम एक युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया। युवक कस्बा बेवर में शादी का कार्ड बांटने के बाद चाचा के साथ घर लौट रहा था। युवक की बाइक फिसल गई थी। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस युवक पर चढ़ गई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चाचा को जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। 
विज्ञापन


 

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मुगरिया निवासी चिंटू कुमार (28) की शादी तय हो गई थी। 26 जनवरी को उसकी बरात जानी थी। शनिवार को वह अपने चाचा विनोद कुमार के साथ शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। देर शाम को वह जब बेवर क्षेत्र में कार्ड देकर वापस घर लौट रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी मैनपुरी भोगांव मार्ग पर गांव गढि़या के पास अचानक सामने कोई जानवर आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग पर फिसल गई। हादसे में चाचा भतीजे घायल हो गए। जब तक दोनों संभल पाते, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस चिंटू को रौंदते हुए निकल गई। 

 
विज्ञापन

जिसके चलते चिंटू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस चाचा भतीजे को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने चिंटू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

 

गुजरात में नौकरी कर रहा था चिंटू 
मैनपुरी भोगांव मार्ग पर गांव गढिया के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चिंटू की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी, लेकिन हादसे ने उसकी व परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। परिजन ने बताया कि चिंटू गुजरात में रह कर नर्सरी का कार्य करता था। चार दिन पहले ही वह घर आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed