{"_id":"66005e861aa2dbea870900b0","slug":"a-young-man-kidnapped-a-girl-after-befriending-her-on-instagram-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-112987-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को अगवा कर साथ ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को अगवा कर साथ ले गया युवक
Sun, 24 Mar 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक के संपर्क में आ गई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार को परवान चढ़ाने के लिए युवक 8 दिन पूर्व युवती को अगवा कर अपने साथ ले गया। इस घटना के बाबत युवती की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोपी युवक को नामजद किया गया है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हो गई। समय बीतने के साथ दोनों के बीच प्यार हो गया। इसबीच बीते 16 मार्च को परिवार के सदस्य बाहर गए थे, इस दौरान युवती घर पर अकेली थी। घर वापस लौटने पर परिजनों को युवती घर पर नहीं मिली। परिवार के सदस्य उसकी तलाश आस पास के साथ रिश्तेदारी में किए।
तलाश के दौरान इंस्टाग्राम पर दोस्ती का मामला सामने आने पर युवती की मां ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी को चिह्नित करते हुए सर्विलांस की मदद से युवती की तलाश में जुटी है। सोरोंजी थाना प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि युवती को अगवा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोस्ती करने वाले युवक को चिह्नित किया जा रहा है। शीघ्र युवती की बरामदगी कर ली जाएगी।