{"_id":"6925eda01c2b7f791d070684","slug":"a-young-man-drowned-after-jumping-into-the-ganges-to-save-his-elder-brother-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139984-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बड़े भाई को बचाने के लिए गंगा में कूदा युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बड़े भाई को बचाने के लिए गंगा में कूदा युवक डूबा
Tue, 25 Nov 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो26गंगा में डूबने से लापता कन्हैया वर्मा। स्रोत:परिजन
गंजडुंडवारा। कादरगंज गंगा घाट पर मंगलवार शाम बड़े भाई को बचाने के लिए नदी में कूदा युवक लापता हो गया। घाट पर मौजूद लोगों ने बड़े भाई को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन युवक गहरे पानी में समा गया।
युवक अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए परिजन के साथ गंगा घाट गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। गंजडुंडवारा के मोहल्ला धनपाल निवासी अरविंद कुमार वर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक है। उनके मोहल्ले में रहने वाले राजाराम वर्मा का निधन हो गया था। अरविंद के परिजन राजाराम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट गए थे। शाम करीब चार बजे उनका बड़ा बेटा विक्रांत वर्मा गंगा में स्नान कर रहा था। इस दौरान वह डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाने लगा। बड़े भाई को डूबता देखकर उनके छोटे बेटे कन्हैया वर्मा (20) ने गंगा में छलांग लगा दी।
उसने बड़े भाई विक्रांत को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया। इससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंचल सिरोही टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि गंगा में डूबकर युवक लापता हो गया है।