फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man died in an accident, and the driver was freed by the mob after beating up his family.

Agra News: हादसे में युवक की मौत, परिजन को पीटकर दबंग छुड़ा ले गए चालक

Sun, 01 Mar 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
A young man died in an accident, and the driver was freed by the mob after beating up his family.
रामू फाइल - फोटो : Samvad
इरादतनगर। क्षेत्र के गांव सूरजपुरा के पास शनिवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछाकर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे दंबग मृतक के परिजन व ग्रामीणों को पीटकर चालक को छुड़ा ले गए। गुस्साए ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक सूरजपुरा मार्ग जाम रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन




गांव सूरजपुरा निवासी रामू (18)शनिवार शाम को नहर पटरी के पास टहल रहा था। टोंडरा से सिगेंचा की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने रामू को चपेट में ले लिया। हादसे में रामू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख दौड़े ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछाकर गांव सिगेंचा के पास चालक समेत पकड़ लिया। तभी वहां पहुंचे ट्रैक्टर वालों ने मृतक के परिजन व ग्रामीणों के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर चालक को छुड़ा ले गए। सूचना पर इरादतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय आलू खुदाई का काम चल रहा है। शाम को ट्रैक्टर चालक टोंडरा से मजदूरों को छोड़ने सिंगेंचा जा रहा था।
विज्ञापन




परिजन ने बताया कि रामू चंद्रभान का इकलौता बेटा था। मृतक की एक छोटी बहन संजना है। हादसे में मौत से बहन की रो-रोकर हालत खराब है। दो साल पहले रामू की मां की मौत हो चुकी है। वहीं लोगों को रोष देखकर मौके पर सर्किल का अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed