{"_id":"6a08d810e7a282460f006c51","slug":"a-wedding-party-was-attacked-with-sticks-while-eating-a-feast-in-kathwari-agra-news-c-25-1-agr1008-1061441-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कठवारी में दावत खाते समय बराती पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कठवारी में दावत खाते समय बराती पर लाठी-डंडों से हमला
Sun, 17 May 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 17 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
अछनेरा (आगरा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कठवारी में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दावत खाते समय एक बराती युवक पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखी नकदी भी कहीं गिर गई।
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र स्थित गांव जमालपुर निवासी सचिन पुत्र वकील शुक्रवार को अपने पड़ोसी के बेटे की बरात में अछनेरा के गांव कठवारी आया था। पीड़ित सचिन ने पुलिस को बताया जब वह पंडाल में दावत खा रहा था, तभी अचानक करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोपी बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। चीख-पुकार मचने और मेहमानों को इकट्ठा होते देख आरोपी युवक पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लहूलुहान हुए पीड़ित ने अछनेरा थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। सचिन ने गांव के ही आधा दर्जन से अधिक हमलावरों को नामजद करते तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम जांच में जुट गई हैं।