{"_id":"6a70ed1fc58133855308634a","slug":"a-wave-of-faith-surged-in-shiva-temples-agra-news-c-421-1-fsk1001-13943-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
फतेहपुर सीकरी। श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही लोग भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। कस्बे के कोटला मंदिर, जय श्रीराम मंदिर, दाऊजी मंदिर, ओम साईं मंदिर, छोटी बगीची मंदिर और बड़ी बगीची मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, मंडी गुड़ हाईवे स्थित प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में विशेष रौनक रही।
महेवा शिवमंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
पिनाहट। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को गांव करकोली स्थित चंबल नदी किनारे प्राचीन महेवा शिव मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोरों और कछला से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे और जलाभिषेक किया। इसके अलावा कस्बा स्थित यक्षेश्वर शिव मंदिर, तालेश्वर शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।